झाझा: रात्रि में सीएचसी झाझा का औचक निरीक्षण, मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
Jhajha, Jamui | Aug 13, 2026 परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत ने बुधवार की रात 8 बजे सीएचसी झाझा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. सदाब अहमद से इलाज व उपलब्ध सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।