मनोहरथाना: मनोहरथाना कालीखाड़ नदी की पुल पर आया विशालकाय चितावल (कछुआ), ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। इसी दौरान काली खाड़ नदी के पुल पर एक विशालकाय जलजीव 'चितावल' (बड़ा कछुआ) बहकर आ गया और रास्ता भटक गया। पुल पर भारी-भरकम कछुए को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जागरूक ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए रस्सी व लकड़ी की मदद से कछुए को बिना किसी चोट के सुरक्षित नदी में वापस पहुँचा दिया।