सिरसागंज: नगर में आस्था के साथ मनाया अनंत चर्तुदशी का महापर्व, मंदिरों की वंदना के लिए उमड़े जैन श्रद्धालु
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में अनंत चतुर्दशी का महापर्व शुक्रवार को जैन श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया। दशलक्षण पर्व के समापवन पर टोलियों के रूप में वंदना करने मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखा। नगर के जैन मंदिरों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा श्री जी के जयकारों के बीच भक्ति के वातावरण में श्रीजी की पूजा-अर्चना की गई।