पिछोर: पिछोर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
पिछोर नगर में आज गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का नेतृत्व पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने किया।इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह तहसीलदार शिव शंकर गुर्जर सीएमओ आशुतोस त्रिपाठी एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए