अमरिया: जहानाबाद में चोरी की योजना का खुलासा, 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना जहानाबाद क्षेत्र से इस वक्त की खबर है। चोरी की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद चीनी मिल गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजेंद्र उर्फ सौरव, शिशुपाल और रवि कुमार को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से टेंपो, दो सब्बल, एक सरिया, दो लोहे की चाबियां और तीन टॉर्च बरामद हुई हैं।