सुमाणी गांव में घर के आंगन में टहलता दिखा भालू, ग्रामीणों में दहशत।
श्रीनगर विधानसभा के सुमाणी गांव में एक बार फिर जंगली जानवरों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां एक घर के आंगन में देर रात एक भालू टहलता हुआ दिखाई दिया। भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की लगातार हो रही चहलकदमी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Aug 20, 2026