मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली गायक सुनील लोधी की प्रतिभा को सराहा, ₹1 लाख सम्मान निधि की घोषणा
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी से भेंट की और उनके गीतों को सुना। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में श्री लोधी जी के लोकप्रिय गीत गाया है। मुख्यमंत्री जी ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए ₹1 लाख की सम्मान निधि देने की घोषणा की। साथ ही, उनकी आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या के लिए आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी कराई जाएगी।