बटियागढ़: बटियागढ़ के डुगरुपुरा में डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर
बटियागढ़ ब्लॉक के डुगरुपुरा गांव में बाइक सवार पिता पुत्री को डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में पिता संतोष अहिरवार मामूली घायल रूप से घायल हुआ जबकि बेटी को गंभीर चोटें आई। घायल सावित्री पिता संतोष अहिरवार उम्र 13 वर्ष जो की स्कूल छात्रा है को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,बताया जा रहा पिता बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी हादसा हुआ