हज़ारीबाग: हजारीबाग ओल्ड एज होम से रिश्तों के कत्ल की दो ज़िंदा तस्वीरें, 'बेटा कमाने आया, माँ-बाप गँवा आया'
हजारीबाग ओल्ड एज होम से रिश्तों के कत्ल की दो ज़िंदा तस्वीरें, 'बेटा कमाने आया, माँ-बाप गँवा आया'। जिंदगी के जिस पड़ाव पर लाठी टेकने के लिए बेटे का कंधा चाहिए होता है,उसी पड़ाव पर हजारीबाग के ओल्ड एज होम की ठंडी दीवारें दो बुजुर्गों का ठिकाना बन गई हैं। बाहर पितृ पक्ष की धूप में लोग गुजर चुके पितरों को पानी दे रहे हैं, और भीतर ओल्ड एज होम का दृश्य ही अलग है।