बृहस्पति कुंड में पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष: सुरक्षा भगवान भरोसे
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में झरने का आनंद लेने पहुंचे यूपी-एमपी के पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. हजारों पर्यटकों की आमद के बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था शून्य है, जिससे पर्यटन विकास पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।