पटियाली: पटियाली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित स्कूलों में भरा पानी, BSA ने किया निरीक्षण, बच्चों की अस्थायी छुट्टी के आदेश
कासगंज। पटियाली तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों के परिषदीय विद्यालयों में पानी भरने से बच्चों की अस्थायी छुट्टी कर दी गई है। सोमवार को बीएसए विकास कुमार सिंह ने नगला नरपत और मूंजखेड़ा के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षण कार्य स्थगित रखने के निर्देश दिए। शिक्षकों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में व्यवस्थित करने को कहा।