रफीगंज: जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, सेविका ने इसे बताया बेबुनियाद
रफीगंज के थवई गांव निवासी अमरेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 215 की सेविका रिंकी देवी व उनके पति रमेश मिस्त्री पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर के लिए 5 हजार रुपये मांगने और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। रविवार संध्या 7 बजे सेविका के पति ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि फॉर्म अधूरा था।