पाली: बस स्टैंड चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Pali, Lalitpur | Aug 16, 2026 कस्बा पाली के बस स्टैंड चौराहे के पास बीते लगभग 6 दिन पूर्व एक तेज रफ्तार बाइक ने अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़े होकर कावड़ यात्रा देख रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। जहां महिला दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।