श्री गंगानगर: शिव चौक के पास लगातार हो रही चोरी की वारदात, जागरूक नागरिकों ने चोर को पकड़ा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 3, 2026
गंगानगर के शिव चौक के पास लगातार कई दिनों से चोरी की वारदात हो रही थी इस दौरान जागरूक नागरिकों के द्वारा एक चोर को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार सुबह 10:00 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार एक युवक लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।