सोमवार को अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।