पटेरा: नाग पंचमी पर नाग बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने की पूजा-अर्चना
Patera, Damoh | Aug 17, 2026 नागपंचमी पर्व पर पटेरा मार्ग स्थित बोरी कला गांव के पास प्रसिद्ध नाग बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,नाग पंचमी के पावन पर्व पर आज सोमवार सुबह 11 बजे करीब से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर नाग देवता का पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की,नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया।