कामडारा: कामडारा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में स्कूटी चालक की जिंदा जलकर मौत, दो लोग गंभीर घायल
Kamdara, Gumla | Aug 16, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के बरटोली के समीप कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर रविवार की शाम बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी अचानक आग लग गई जिससे स्कूटी चालक रोहित तोपनो की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि स्कूटी चालक हेलमेट पहना था लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह रेलिंग से टकराने के बाद स्कूटी सहित पानी के कीचड़ में फंस गया।