समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 19.08.2026*
=================
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य “कलश यात्रा” का सफल आयोजन
आज दिनांक 19 अगस्त, 2026 को श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला कैमूर (भभुआ) में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य “कलश यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा समाहरणालय, कैमूर (भभुआ) से आरंभ होकर मेन रोड होते हुए अखलासपुर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यात्रा का शुभारंभ उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) एवं माननीय विधायिका, मोहनियाँ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
यात्रा का उद्देश्य
इस कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिला के सभी अनुसूचित जाति टोलों के सदस्यों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित कराना है, ताकि सामाजिक समरसता और समावेशी विकास को और मजबूती मिले।
यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
22 views | Kaimur, Bihar | Aug 19, 2026