जहाज़पुर: गंधेर के समाजसेवियों ने खिलाड़ियों का किया सम्मान
गंधेर के समाजसेवियों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया गंधेर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधेर में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपविजेता रहे कक्षा 11 के शंकर लाल धाकड़ सहित शतरंज खिलाड़ियों रामघणी, किरण, अजीत और सुमित का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला गया।