गोबिंदपुर राजनगर: कुमडीह में 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन
राजनगर प्रखंड के कुमडीह गांव में झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS), डीपीएमयू सरायकेला-खरसावां द्वारा नाबार्ड के सहयोग से संचालित 10 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 50 महिलाओं को पेपर प्लेट एवं दोना निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मशीन संचालन, गुणवत्ता