तिर्वा: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में मवेशी चराने गए युवक का शव खेत में मिला
Tirwa, Kannauj | Aug 13, 2026 इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के देहकापुरवा गांव निवासी 19 वर्षीय रामशरण पुत्र बलराम मवेशी चराने के लिए सुखसेनपुर गए थे। इसी दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण स्पष्ट कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।