सांगानेर: आसलपुर में परचूनी दुकान पर सामान खरीदने आए युवक की मोटरसाइकिल में लगी अचानक भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर हुई कबाड़
जयपुर के ग्राम आसलपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परचूनी का सामान खरीदने आए देवा घासल की मोटरसाइकिल में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई। जानकारी के अनुसार युवक आसलपुर में परचूनी का सामान खरीदने के लिए आया था।