पोड़ैयाहाट: प्रधानमंत्री पोषण योजना की प्रगति पोड़ैयाहाट, बोआरि जोर एवं बसंत राय में संतोषजनक नहीं,करें सुधार :उपायुक्त गोड्डा
प्रधानमंत्री पोषण योजना की प्रगति पोड़ैयाहाट,बसंतराय और बोआरी जोर में संतोषजनक नहीं पाते हुए बुधवार को DC ने इसमें सुधार करने का निर्देश दिया है। आज समाहरणालय गोड्डा में इस योजना के स्टेरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री पोषण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।देखा गया की इन तीनों प्रखंडों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।