शिवपुरी: सिंध नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर भंवर में फंसा, लापता, सरवाइव पुलिस जुटी सुराग में
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम डबिया निवासी 15 वर्षीय दिनेश पुत्र स्व. प्रकाश आदिवासी रविवार दोपहर दोस्तों के साथ सिंध नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक नदी में तेज बहाव आने से दिनेश भंवर में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन किशोर गहरे पानी में गायब हो गया। सूचना मिलने पर सुरवाया पुलिस मौके पर ।