सिरसागंज: अरांव रोड निवासी एक महिला ने अपने पति के आए दिन उत्पीड़न से तंग आकर थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में अरांव रोड है जहां की निवासी एक महिला ने अपने पति पर आएदिन गाली गलौज व मारपीट कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पीड़िता ने सोमवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति आए दिन बिना वजह गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं। जिसका विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देने लगते हैं।