बिंदकी: जगदीशपुर लोहन खेड़ा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के जगदीशपुर लोहन खेड़ा गांव में शनिवार की सुबह अनुज उम्र 36 वर्ष अपने खेतों की ओर गए थे तभी खेत के पास बने बारात शाला की ओर पहुंचे तो बिजली के टूटकर गिरे तार के करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें जिला अस्पताल लेजा गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।