उधवा: उर्दू मध्य विद्यालय इंग्लिश में सद्दाम हुसैन फिर बने एसएमसी अध्यक्ष, नासरीन बीवी उपाध्यक्ष निर्वाचित
झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार उर्दू मध्य विद्यालय इंग्लिश में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दूसरी बार निर्विरोध सद्दाम हुसैन को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि नासरीन बीवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।