एक बनाम चार! फिर भी अभय भारी? 🔥
महेंद्रगढ़ की तिरंगा यात्राओं ने सियासी चर्चा तेज कर दी। एक तरफ नांगल चौधरी में पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव खराब तबीयत के बावजूद मैदान में उतरे और सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ समर्थकों के बीच नजर आए। दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अटेली से नारनौल पहुंची यात्रा में चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग, भाजपा की टीम और विधायक समर्थक शामिल रहे।
नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव पहले ही तिरंगा यात्रा निकाल चुके थे, ऐसे में अटेली की यात्रा का नारनौल पहुंचना भी शक्ति प्रदर्शन की चर्चा का हिस्सा बना। वहीं अभियान के संयोजक दयाराम यादव नांगल चौधरी में नजर नहीं आए, लेकिन आरती राव की यात्रा में आगे दिखाई दिए।
अब सियासी सवाल—एक विधानसभा बनाम चार विधानसभा, किसने दिखाया ज्यादा दम?
#NangalChaudhary #Mahendragarh #AbhaySinghYadav #GroundZeroNews #RewariNews
अभय सिंह यादव | आरती सिंह राव | तिरंगा यात्रा | नांगल चौधरी | अटेली | नारनौल | ओमप्रकाश या�
Haryana, India | Aug 15, 2026