पन्ना: पन्ना में शराब माफियाओं पर कार्यवाही, 11 पेटी विदेशी दारू के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Panna, Panna | Aug 16, 2026 पन्ना पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए पुरुषोत्तमपुर इलाके से 94 लीटर महंगी विदेशी दारू जब्त की है। पुलिस ने गल्लामंडी निवासी तस्कर जावेद खान और अंकुल कुशवाहा को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। शहर में खपाने लाई गई इस खेप की बरामदगी से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।