अनूपपुर: धुरवासिन तिराहे पर पुलिस की नाकाबंदी, पिकअप से 6 भैंसें बरामद
फुनगा पुलिस ने धुरवासिन स्कूल तिराहा के पास नाकाबंदी कर बिना नंबर की पिकअप से क्रूरता पूर्वक लदी 6 भैंसें बरामद कीं। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने भैंसों की कीमत करीब ₹1.80 लाख और पिकअप वाहन समेत कुल ₹8.80 लाख का मशरूका जब्त किया। भैंसों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी देखरेख एवं चारे-पानी की व्यवस्था के लिए सुपुर्द किया है ।