Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

ग्रहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद किशनगंज में @aajtakचैनल में कांग्रेस पार्टी के ओर से अपनी बातों रखते हुए सिर्फ घुसपैठिए के नाम पर नफरत कि राजनीति कर रही है:BJPसबसे बड़ी बांग्लादेशी घुसपैठी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को

816 views | Bahadurganj, Kishanganj | Feb 27, 2026

MORE NEWS

सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं

किशनगंज, 17 अगस्त।

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं किशनगंज, 17 अगस्त। बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 17, 2026

Kishanganj स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर अभियान बसेरा -02 के कार्यक्रम के तहत जिलेभर में कुल लक्ष्य 495 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है । 

 इसी परिपेक्ष्य में किशनगंज जिलान्तर्गत अभियान बसेरा- 02 के तहत आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी के कर कमलों द्वारा पांच सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित  परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र  वितरण किया गया ।

शेष 511 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण अंचल स्तर पर किया गया है।
जिले भर में कुल लक्ष्य 495 के विरुद्ध 516 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है ।

Kishanganj स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान बसेरा -02 के कार्यक्रम के तहत जिलेभर में कुल लक्ष्य 495 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है । इसी परिपेक्ष्य में किशनगंज जिलान्तर्गत अभियान बसेरा- 02 के तहत आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी के कर कमलों द्वारा पांच सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया गया । शेष 511 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण अंचल स्तर पर किया गया है। जिले भर में कुल लक्ष्य 495 के विरुद्ध 516 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है ।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 17, 2026

किशनगंज:सदर अस्पताल किशनगंज पहुंच कर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने 15‌ अगस्त के दिन +2 हाई स्कूल कनैहयाबारी में झंडा फहराने के दौरान  11 हजार बिजली तार के सम्पर्क में आने के कारण ज़ख़्मी हुए बच्चों फकीह अनवर, फैजान अंसारी,अबु सईद एवं शिक्षक शुभाष कुमार का हाल चाल लिए।आज सभों को अस्पताल से छुट्टी कर दिया है। पीड़ितों को बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाने के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज विशाल राज चौधरी, कनीय अभियंता चन्दन एंव अस्पताल प्रबंधक डा जुल्ले अशरफ़ से बात किए।उन लोगों ने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक साकिब अनवर एवं शिक्षक सह मध्य विद्यालय प्रभारी मुर्तजा मौजूद रहे।

किशनगंज:सदर अस्पताल किशनगंज पहुंच कर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने 15‌ अगस्त के दिन +2 हाई स्कूल कनैहयाबारी में झंडा फहराने के दौरान 11 हजार बिजली तार के सम्पर्क में आने के कारण ज़ख़्मी हुए बच्चों फकीह अनवर, फैजान अंसारी,अबु सईद एवं शिक्षक शुभाष कुमार का हाल चाल लिए।आज सभों को अस्पताल से छुट्टी कर दिया है। पीड़ितों को बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाने के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज विशाल राज चौधरी, कनीय अभियंता चन्दन एंव अस्पताल प्रबंधक डा जुल्ले अशरफ़ से बात किए।उन लोगों ने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक साकिब अनवर एवं शिक्षक सह मध्य विद्यालय प्रभारी मुर्तजा मौजूद रहे।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 17, 2026

सांसद डॉ. जावेद ने दिवंगत मुखिया हासिम साहब के परिजनों से की मुलाकात

कनफलिया पंचायत के वर्तमान मुखिया श्री हासिम साहब के निधन पर किशनगंज सांसद डॉ. एमडी जावेद आज़ाद उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की तथा इस दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

सांसद डॉ. जावेद ने दिवंगत मुखिया हासिम साहब के परिजनों से की मुलाकात कनफलिया पंचायत के वर्तमान मुखिया श्री हासिम साहब के निधन पर किशनगंज सांसद डॉ. एमडी जावेद आज़ाद उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की तथा इस दुःख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 17, 2026

कोचाधामन  विधायक सरवर आलम आज रुस्तम अली अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, डेरामारी का निरीक्षण किए विधायक सरवर आलम साहब। इस दौरान कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर शिक्षा का स्तर परखा और हॉस्टल, पेयजल व भोजन की गुणवत्ता जांची। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कोचाधामन विधायक सरवर आलम आज रुस्तम अली अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, डेरामारी का निरीक्षण किए विधायक सरवर आलम साहब। इस दौरान कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर शिक्षा का स्तर परखा और हॉस्टल, पेयजल व भोजन की गुणवत्ता जांची। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 17, 2026