शहपुरा: लालपुर गांव में एसडीएम सहित आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर छापेमारी की, अवैध शराब जब्त
शहपुरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में शहपुरा एसडीएम फरहान इरफान जमादार के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने छापा मारा कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का जखीरा जब्त किया और घर को सील करते गुरुवार रात 10:00 बजे आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दरअसल शहपुरा एसडीएम तहसीलदार और आबकारी विभाग में संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जब्त किया