झालरापाटन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झालावाड़ पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की बात, कोलाना हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को झालावाड़ पहुंचे। यहां कोलाना हवाई पट्टी पर बने पंडाल में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और पिछले ढाई साल के विकास कार्य गिनाए।