**ताऊ देवीलाल के सिद्धांतों और जनसेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ओ पी सिहाग*
पंचकूला, 25 सितम्बर 2026।
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, जननायक एवं किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले *स्व. चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के अवसर पर आज पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह आयोजित किया गया।*
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी पंचकूला के ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग,पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, पार्टी की महिला इकाई की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला,पूर्व आई जी ईश्वर सिंह दुहन,पार्टी के जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, ज़िला प्रवक्ता सुरेश पाठक,नरेंद्र जैन, सुरेश राणा,ज़िला युवा जजपा प्रधान दीपक गुजर, वरिष्ठ नेता कर्म सिंह चहल, एस सी सेल के जिला प्रधान आजाद दिलेर, बी सी सेल के जिला प्रधान महाबीर जांगड़ा , हल्का कालका अध्यक्ष मयंक लाम्बा, महिला हल्का प्रधान बबीता पूनिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर ताऊ देवीलाल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस पर जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने ताऊ देवीलाल जी के पदचिह्नों पर चलते हुए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल जी का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते हैं।
ओ पी सिहाग ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
ओ पी सिहाग ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी की विरासत केवल उन्हें याद करने की नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने की विरासत है। प्रत्येक जेजेपी कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, संघर्ष, सादगी और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी की महिला प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को उठाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य करे। यही ताऊ देवीलाल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ताऊ देवीलाल जी के संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का दिन है।
पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी के विचार हमारी प्रेरणा हैं उनका संघर्ष हमारा संकल्प है और जनसेवा हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह ने भी ताऊ देवीलाल को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि ताऊ देवी लाल भारत की राजनीति में धूमकेतु की तरह चमक बिखरेने वाले नेता हुए हैं हमे उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व आई जी ईश्वर सिंह दुहन ने कहा कि चौधरी देवी लाल से उनके दादा जी के घनिष्ट संबंध रहे हैं वो काफी दफा उनके घर आते थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए त्याग की मिशाल कहीं नहीं मिलती वो वास्तव एक महान आत्मा थे , हम सब को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए तथा अपना आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। इस अवसर विजय पांचाल , भीम सिंह पंवार,विकास मलिक ,अवतार गुजर, मनीष गुजर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, टेक चंद नैन सहित बड़ी संख्या में जेजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा जनहित और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया
Haryana, India | Sep 26, 2026