तिरोड़ी: हीरापुर में बकरी चराने गई 55 वर्षीय महिला की हत्या, सोने के जेवरात गायब; लूट के बाद हत्या की आशंका
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव की एक 55 वर्षीय महिला की अज्ञात ने हत्या कर दी। महिला प्रतिदिन की तरह आज भी अपने पालतू मवेशी बकरी चराने के लिए गई थी, तभी यह वारदात हुई। मृतका के शरीर से सोने के जेवरात गायब मिले हैं, जिसके चलते पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे लूट के बाद हत्या का मामला मान रह