परसिया: ब्रह्म आश्रम साईं मंदिर में सेंधमारी का प्रयास, स्कूल की ओर से आया चोर चोरी नहीं कर पाया
परासिया के वार्ड 8 के साईं मंदिर में सेंधमारी कर चोर ने दीवार में छेद बना लिया। सेंध से मंदिर में प्रवेश नहीं कर सका तो रविशंकर स्कूल की ओर से मंदिर परिसर में प्रवेश की कोशिश की। लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सका। शुक्रवार को 2 बजे मंदिर समिति ने बताया कि चौथी बार मंदिर में चोर आए। एक बार भी चोर पकड़े नहीं गए।