गिरिडीह: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर BNS DAV पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लिया रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व बी.एन. साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, बुलाकी रोड, में बच्चों के लिए गुरुवार को 10 बजे विभिन्न रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया।यहां गांधी जी के आदर्शों, सादगी और स्वदेशी भावना से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से किंडर गार्टन के नन्हे-मुन्नों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।