Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
prabhathimachal
क्या शानदार प्रस्तुति!!! रफ़ी नाइट solan...
Solan, Solan
| Aug 23, 2026
MORE NEWS
आज के मुख्य समाचार
Solan, Solan | Aug 24, 2026
मझोली में गुरु रविदास जी की यात्रा का भव्य आयोजन, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सोलन। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के मझोली गांव में प्रसिद्ध बलि साहब गड्ढा महाराज के पवित्र स्थान पर गुरु रविदास जी की यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव सैजल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ यशपाल ठाकुर, भाजपा जिला सचिव सुनील कश्यप, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन भीम सिंह, पूर्व कैंट बोर्ड चेयरमैन डगशाई चितरंजन स्याल, पूर्व कैंट बोर्ड सदस्य राकेश संधू, मझोली बूथ अध्यक्ष सुभाष कुमार, जिला सह-संयोजक रोहित चंदेल, विजय ठाकुर, ज्ञान चंद, सुरेंद्र स्याल, संजय कुमार पूर्व प्रधान सुल्तानपुर पंचायत, मोहित पराशर वार्ड पंच अंजी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर ,रवींद्र बंसल पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सोलन,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान गुरु रविदास जी की यात्रा के साथ वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी भी पौधरोपण स्थल पर डाली गई। कार्यक्रम में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि यह उनके लिए विशेष भावनात्मक और आध्यात्मिक क्षण है। उन्होंने बताया कि जब वे प्रदेश भाजपा की टीम की ओर से वाराणसी से पवित्र कलश लेने गए थे, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उन्हें यह कलश सौंपा था। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से होते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत तक पहुंचेगी, ताकि लोगों को गुरु रविदास जी के संदेश और सामाजिक समरसता की भावना से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव बढ़ाने के लिए प्रेरणा देती हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ना भी समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा के दौरान पौधरोपण किया जा रहा है और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे पहले ग्राम पंचायत चेवा में भी यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद यात्रा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पहुंची और मझोली में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्थान पर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बलदेव सिंह ठाकुर,तीर्थ राम ठाकुर, सुरेंद्र सयाल,अरुणेश ठाकुर, सुनील कुमार, ज्ञान चंद, रमेश कुमार, नरेश कुमार, अमर सिंह, सेवा दास, मीरा देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, वीरो देवी, मस्त राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Aug 23, 2026
अपर सूर्य विहार में सफाई अभियान सफल, क्षेत्रवासियों ने पार्षद सरिता ठाकुर का जताया आभार सोलन। वार्ड नंबर 11 के अपर सूर्य विहार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाए गए सफाई अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करवाने के लिए क्षेत्रवासियों ने वार्ड नंबर 11 की पार्षद सरिता ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पार्षद सरिता ठाकुर ने अपर सूर्य विहार में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और अभियान को व्यवस्थित तरीके से पूरा करवाया। सफाई अभियान के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भी संतोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद सरिता ठाकुर लगातार वार्ड की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहती हैं। चाहे सफाई व्यवस्था हो, सड़क, नालियों, स्ट्रीट लाइट या अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं हों, वे लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करती हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता तभी सार्थक होती है जब वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। पार्षद सरिता ठाकुर की कार्यशैली में यही सक्रियता और प्रतिबद्धता दिखाई देती है। अपर सूर्य विहार के निवासियों ने पार्षद सरिता ठाकुर की निरंतर सक्रियता, मेहनत और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहने चाहिए। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से पार्षद सरिता ठाकुर को सफाई अभियान सफलतापूर्वक पूरा करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वार्ड नंबर 11 के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह सफाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा— स्वच्छ वार्ड, बेहतर वार्ड और सक्रिय जनप्रतिनिधि ही विकास की मजबूत नींव हैं।
Solan, Solan | Aug 23, 2026
Solan, Solan | Aug 23, 2026
सोलन-सिरमौर में निंरंकारी मिशन का मैगा पौधा रोपण अभियान
Solan, Solan | Aug 23, 2026
रफ़ी नाइट में नन्ही बच्ची की शानदार प्रस्तुति...
Solan, Solan | Aug 23, 2026
रफ़ी नाइट सोलन में युवक की शानदार प्रस्तुति...
Solan, Solan | Aug 23, 2026
भाजपा का शिमला में प्रदर्शन
Solan, Solan | Aug 23, 2026