बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा में डूबे वीरू कुमार का 26 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों में आक्रोश
Barh, Patna | Aug 8, 2026 बाढ़ के उमानाथ घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक वीरू कुमार का 26 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार शाम करीब 5 बजे तक उमानाथ घाट पर सैकड़ों की संख्या में युवक के परिजन और पड़ोसी मौजूद रहे। परिजनों का आरोप है कि गंगा में युवक की खोजबीन गंभीरता पूर्वक नहीं की जा रही है।