सासाराम में दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण
*************************************
सासाराम स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का जिला निरीक्षण समिति ने सोमवार को निरीक्षण किया। संस्थान में आवासित 11 बच्चों के आवासन, खानपान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पुनर्वासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में डीडीसी आकांक्षा आनंद, सहायक निदेशक विनीता कुमारी, डीएसपी चित्रा कुमारी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
#Rohtas #Sasaram #ChildProtection #RohtasNews #SasaramNews
Sasaram, Rohtas | Sep 28, 2026