बड़हिया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़हिया थाना में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शनिवार को बड़हिया क्षेत्र में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. पूर्वाहन 9:30 बजे बड़हिया थाना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये. यहां पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों के साथ काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया.