सहारनपुर: सिपाही की पत्नी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, हकीकत नगर में किराए के मकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को सिपाही की पत्नी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित किराए के मकान की है। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं और वर्तमान में खनन गार्ड की ड्यूटी में तैनात बताए जा रहे हैं।