माकड़ोन: कायथा में 12 अक्टूबर तक छोटी कालीसिंध में आएगा नर्मदा का जल, सांसद अनिल फिरोजिया की पहल
Makdon, Ujjain | Oct 2, 2026 ,शुक्रवार शाम 5 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि कायथा में छोटी कालीसिंध नदी में 12 अक्टूबर तक माँ नर्मदा का जल छोड़ा जाएगा। उज्जैन-आलोट के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया ने उच्च स्तर पर चर्चा कर इस मांग को पूरा कराया। इस निर्णय से कायथा के सैकड़ों नागरिकों में हर्ष है, नागरिकों और किसानों ने संसद का आभार जताया है