Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

-#स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और उनके सपनों का भारत बनाना हम सभी का दायित्व-- कुलदीप सिंह पठानिया -- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिला वासियों को किया संबोधित... -#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया। -#इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद करने का है। -#उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 का भारत और आज का भारत देखें तो दोनों के बीच दिन-रात का अंतर है। आजादी के समय देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गंभीर चुनौतियां थीं। स्वतंत्रता के बाद भारत ने लगातार विकास की दिशा में कदम बढ़ाए और आज देश दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में ही नहीं, बल्कि तेजी से आगे बढ़ती वैश्विक शक्ति के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। -#कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश को मिली आज़ादी वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान देने वाले तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को हमेशा याद रखना चाहिए। -#उन्होंने बिलासपुर जिले के वीर सैनिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ आजादी के बाद देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में भी यहां के वीर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले परिवारों के सदस्य आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंधित प्रेम देवी की उपस्थिति का भी उन्होंने उल्लेख किया। -#विधानसभा अध्यक्ष ने अंडमान एवं निकोबार की सेलुलर जेल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की दीवारें आज भी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और यातनाओं की गवाही देती हैं। उन्होंने कहा कि असहनीय यातनाओं के बावजूद स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने संकल्प से समझौता नहीं किया और उनके बलिदान से ही देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और इसके वास्तविक मूल्य से अवगत करवाना आवश्यक है। -#कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं और देश 80वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान भारत के साथ हिमाचल प्रदेश ने भी विकास की लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि आजादी के शुरुआती दौर में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र की थीं, लेकिन आज प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हिमाचल प्रदेश के विकास में समय-समय पर प्रदेश का नेतृत्व करने वाले सभी मुख्यमंत्रियों और सरकारों का योगदान रहा है। -#उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर तथा वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -#उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांव देश के औसत गांव की तुलना में अधिक विकसित है तथा प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी देश के कई राज्यों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों सहित प्रत्येक जिले में विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली के क्षेत्र में हिमाचल ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश ने शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और लगभग शत-प्रतिशत विद्युतीकरण भी प्रदेश की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। -#कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जहां देश ने विकास की लंबी यात्रा तय की है, वहीं वर्तमान समय में कई नई चुनौतियां भी सामने हैं। भारत आज दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और इतनी बड़ी आबादी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना तथा युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल, बहुधर्मी, बहुराज्यीय और विविधताओं से भरा देश है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में शामिल है और देश की कुल आबादी का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा युवा है। यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है। -#कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार का विशेष फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर है। प्रदेश को और सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसी दृष्टि से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका उद्देश्य गांवों को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। -#विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने उन बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की, जिनके माता-पिता नहीं हैं और जो बेसहारा हैं। उन्होंने बताया कि 6,500 से अधिक बच्चे इस व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और सरकार की ओर से उनके पालन-पोषण, भरण-पोषण तथा आवश्यक सहायता की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है और इससे समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सुरक्षा एवं सम्मान मिला है। -#इससे पूर्व उन्होंने चंगर स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। -#इस अवसर पर डी.ए.वी. स्कूल बिलासपुर के बच्चों ने देशभक्ति समूहगान, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई बिलासपुर के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति, राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर आधारित समूहगान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एचपी बोर्ड बिलासपुर के बच्चों ने सामूहिक नृत्य तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना के बच्चों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। -#इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, डॉ. वीरूराम किशोर, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कांग्रेस पार्टी के महासचिव विकास ठाकुर तथा एचआरटीसी परचेजिंग बोर्ड के सदस्य संदीप संख्यान सहित स्वतंत्रता सेनानी परिवारजन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #BrightNewsBilaspur #BrightNews #BrightNewsGhumarwin #KuldeepSinghPathania #HPSpeaker #HPAssembly #Bilaspur #HimachalPradesh #DevBhoomiHimachal #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #15August #HarGharTiranga #FlagHoisting #MarchPast #NCC #Police #HomeGuard #JaiHind #VandeMataram #Tiranga #FreedomFighters #Shaheed #ChangaShaheedSmarak #RudrakshPlantation #CulturalProgram #DAV Bilaspur #PMShriSchool #GovtCollegeBilaspur #DrugFreeIndia #PahariNati #RuralEconomy #SocialSecurity #ViksitHimachal #ViksitBharat2047 #Education #Health #Infrastructure #Literacy #Electrification #YouthPower #NationalIntegration #BilaspurNews #HimachalNews #LocalNews #DistrictLevelFunction

MORE NEWS