खगौल: दानापुर में बदमाशों ने रैपिडो सवार लड़की को खदेड़कर गोली मारी, रैपिडो चालक भी घायल
दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने एक लड़की को खदेड़कर गोली मार दी। घटना में रैपिडो चालक भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार,लड़की रैपिडो से जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें चालक घायल हो गया। जान बचाकर लड़की आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित परिचि