Public App Logo
अमरकंटक में स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश (विक्की) द्विवेदी ने कुछ दिनों पहले सीएमओ नगर परिषद अमरकंटक को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद द्वारा अब स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश (विक्की) द्विवेदी ने कार्रवाई के लिए सीएमओ चैन सिंह परस्ते का आभार व्यक्त किया है। #amarkantak #bsp24news - Pushparajgarh News