महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए लगभग 10 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां मौके पर कुल मिलाकर लगभग 10 शिकायती पत्र आए। जिनमें से एक शिकायती पत्र का निस्तारण कर दिया गया।वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों के उचित निस्तारण के निर्देश दिए।