मसूरी में हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल को किया याद
हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल के जन्मदिवस पर मसूरी के माल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके साहित्यिक योगदान और प्रकृति पर आधारित कविताओं को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि अल्पायु में निधन के बावजूद चंद्र कुंवर बर्तवाल ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाली सैकड़ों कविताएं लिखीं। उनकी रचनाएं आज भी साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का हिस्सा हैं।
#Mussoorie #MussoorieNews #ChandraKunwarBhartwal #Uttarakhand #UttarakhandNews #HindiLiterature #HimwantKavi #DehradunNews