जसवंतनगर: ग्राम शाहजहांपुर में इंजीनियर के घर से हुई चोरी, चोरों ने नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान किया पार
इंजीनियर पुनीत कुमार ने बताया उन घर में उनकी मां रहती हैं। घर लौटने के बाद जब वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक अलमारी में रखी करीब 3.50 लाख रुपये की नकदी तथा सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। घटना मे 10 लाख का नुकसान बताया गया है।