बखरी: मक्खाचक में पुलिस ने 701 बोतल विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने मक्खाचक से 701 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इस धंधे के मुख्य आरोपी धीरज राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।